Uncategorized

जनता से राजनीतिक के बजाय पारिवारिक संबंध बनाने में रखता हूं विश्वास-गृहमंत्री

कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू के स्वागत में उमड़ा दुर्ग ग्रामीण

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के गृह, लोक निर्माण विभाग, धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह अवसर था ग्राम कोलिहापुरी में स्थित 36 पोर्ट रिसोर्ट में आयोजित नागरिक अभिनंदन का। यहां दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं एवं जनता ने अपने चहेते कैबिनेट मंत्री श्री साहू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्री साहू का यह स्वागत सत्कार करीब दो घंटे से अधिक समय तक चला। स्वागत को लेकर कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह था। जिससे कार्यकत्र्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं व जनता से मिले शुभकामनाओं को श्री साहू ने अपने व्यवहार अनुरुप सहजता से स्वीकारा और उनके प्रति आभार जताया। दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं दुर्ग ग्रामीण युकां के पूर्व अध्यक्ष केशव(बंटी) हरमुख के नेतृत्व में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता का मिले सहयोग के लिए मै हमेशा ऋणी रहूंगा। उनके मेहनत व परिश्रम की तुलना नहीं की जा सकती। आज मै जिस पद पर पहुंचा हूं, वह दुर्ग ग्रामीण विस के कार्यकत्र्ताओं की देन है। इस दौरान श्री साहू ने अपनी मन की बात कहते हुए कहा कि मै क्षेत्र की जनता के साथ राजनीतिक के बजाय पारिवारिक संबंध रखने पर विश्वास रखता हूं। क्योंकि राजनीतिक रिश्ते में स्वार्थ होता है, जबकि पारिवारिक रिश्ता में ऐसा नहीं होता है। परिवार में सब बराबर होते है और सबका सम्मान होता है। श्री साहू ने कहा कि मै दुर्ग ग्रामीण विस की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। जनता मुझसे सीधे मिल सकती है, लेकिन कोई मीडियेटर लेकर पहुंचा तो मै यह कतई पसंद नहीं करुंगा। सभा को बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा, कार्यक्रम के आयोजन केशव(बंटी) हरमुख ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्ग जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिन्हा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवंत हरमुख, मोहनलाल हरमुख, हेमंत बंजारे, नंदकुमार सेन, जितेन्द्र साहू, अतुलचंद साहू, पुकेश्वर भारतीय, मुकुंद भाऊ, केशव बंछोर, पुरानिक देवांगन, ललित देवांगन, दीपक देवांगन, कृष्णा देवांगन, जिला पंचायत सदस्य जयंत देशमुख, पार्षद ऋषभ जैन(बाबू), आशीष अग्रवाल, सीमा बघेल, गुरमीत धनई, रिवेन्द्र यादव, राजेश वर्मा, बृजमोहन सिंह,इरफान खान, रज्जन खान, कृष्णा देशमुख, संतोषी देशमुख, कचराबाई ठाकुर, कल्पना देशमुख के अलावा दुर्ग ग्रामीण विस के कांग्रेस कार्यकत्र्ता व जनता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button