आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे Rajnandgaon District President of All India Professional Congress Uttam Singh Thakur visited Khairagarh assembly constituency today.

*वनांचल क्षेत्र-साल्हेवारा*- *गंडई-लिमो*
आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजनांदगांव
जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा पहुंचकर वहां के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की

समस्याओ से रुबरु हुये।।और आने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा किये।।और चर्चा के दौरान उत्तम सिंह ठाकुर ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टीहित में काम करने के लिये निर्देशित किया।।इस दौरान साल्हेवारा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी शेर सिंह मेरावी,गफ्फार खान,,रसागल मेरावी,गंगू भैया,बंटी खान,तहमीद खान,सोनू देवांगन,नारयण दास सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।।साल्हेवारा क्षेत्र के दौरा उपरांत उत्तम सिंह ठाकुर गंडई पहुंचकर वहां के वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र जयसवाल,मोहम्मद खान,शेख अय्युब,लियाकत अली और गंडई ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष साकेत दुबे से मुलाकात कर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आवश्यक चर्चा कर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।।तदोपरांत उत्तम सिंह ठाकुर लिमो पंचायत पहुँचकर वहां का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्या सुन उनकी समस्या के समाधान करने के लिये आश्वस्त किया।।और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मजबूत कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से चुनाव जीताने की बात कही।।लिमो पंचायत मे उत्तम सिंह ठाकुर के कार्यकर्ताओं से चर्चा के वरिष्ठ कांग्रेसी अय्युब खान,अल्पसंख्यक कांग्रेस महासचिव इसराईल खान,मिडिया प्रभारी दिनेश रजक,जाबिर खान,चुरामन दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस पूरे दौरा कार्यक्रम में उत्तम सिंह ठाकुर के साथ युवा कांग्रेस के जिला महासाचिव रवि साहू,खैरागढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ज़फर उल्लाह खान,युवा कांग्रेस जिला सचिव मोहित भोंडेकर,खैरागढ़ शहर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मनोहर सेन,अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला सचिव आकाश मेश्राम, व युवा नेता अर्यन पाटकर मौजुद थे।।



