दैनिक राशिफल

31 जनवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

रिश्ते तो मजबूत बनेंगे ही, इसके अलावा रिश्तेदारी में ही आप किसी के साथ बिज़नेस में कोई समझौता भी कर सकते है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

 

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

कोई कठोर निर्णय ले सकते है जिसका लाभ समय रहते आपको मिलेगा। किसी दोस्त के साथ बहस भी हो सकती है लेकिन संयम से काम लेने पर वह सुलझ जाएगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज किसी अनजान व्यक्ति के साथ मेलजोल बनाने से बचें क्योंकि वह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

परिवार के लोगों के साथ मिलना होगा और किसी बात को लेकर चर्चा संभव है। घर में मेहमानों का भी आना हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 1

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी की बात दिल पर लग सकती है लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान ना देकर बाकी कामों में ध्यान लगाएंगे। शाम के समय बाहर जाना हो सकता है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 8

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

नए वर्ष को लेकर उत्साहित रहेंगे और इस वर्ष की पुरानी बातो को याद करेंगे। घरवालो के साथ कही बाहर जाने का प्लान बनाएंगे लेकिन कुछ अड़चने आएगी।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 6

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी कल्पना में खोये रहेंगे और कुछ बातों को लेकर आशंकित भी रह सकते है। दोस्तों के साथ पार्टी का तो प्लान बनेगा लेकिन खर्चे को लेकर चिंता रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी से धोखा मिल सकता है जो आपके दिल को दुखायेगा। परिवार में सभी के साथ आपका संबंध और मजबूत बनेगा और आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 4

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

शाम के समय दुर्घटना होने के संकेत है। इसलिए आप वाहन ना चलाए और हमेशा किसी के साथ ही यात्रा करें। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

सुबह से किसी बात को लेकर चिंता रहेगी लेकिन शाम होते ही वह छूमंतर हो जाएगी। आज का दिन आप अपने किसी दोस्त के नाम कर सकते है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

जैसा सोचेंगे या प्लान करेंगे वैसा नहीं हो पाएगा। आराम नही मिलेगा और काम का बोझ ज्यादा ही रहेगा। भाई-बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 9

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

परिवार के लोग कुछ प्लान कर सकते है और शाम के समय उनके साथ बाहर जाना हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ सिद्ध होगा।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 7

Related Articles

Back to top button