छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
जामुल नगर पालिका में अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
जामुल। नगर पालिका परिषद जामुल में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व में कार्यालय भवन में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहम्मद अकबर, मंत्री, छग शासन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं
प्रभारी मंत्री जिला -दुर्ग द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड दुर्ग में कोविड-19 के दौरान नगर पालिका में प्रबंधन एवं समन्वय कार्य हेतु राजेन्द्र नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, दिनेश नेताम, सहायक अभियंता, अमरेश कुमार लोहिया, उपअभियंता एवं चुम्मन यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जो कि पूर्णत: जामुल नगर का सम्मान है।