भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर समस्त जिला मुख्यालय में मंगलवार को धान खरीदीभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर समस्त जिला मुख्यालय में मंगलवार को धान खरीदी On the state level call of Bharatiya Janata Party Kisan Morcha, in all the district headquarters, on Tuesday, paddy was purchased.

श्री कांत जायसवाल कोरिया
बैकुंठपुर/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर समस्त जिला मुख्यालय में मंगलवार को धान खरीदी के संबंध में विलंब एवं धान खरीदी
समयावधि बढ़ाने के संबंध में व अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में कोरिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, बिलासपुर से आयेे कोरिया जिला प्रभारी राकेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सलबा व खड़गंवा धान समिति का निरीक्षण भी किया गया व वहां उपस्थित किसानों से उन्होंने बातचीत की।
उक्त कार्यक्रम के अनुरूप जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद साहू के नेतृत्व में 18 जनवरी दिन मंगलवार को समय 1:00 कलेक्टर कोरिया के कार्यालय के समक्ष सैकड़ों किसान नेताओ की उपस्थिति में किसानों की समस्या को लेकर धान खरीदी की समय अवधि को बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के मुख्य विषय शासन द्वारा धान खरीदी हेतु मात्र 2 माह दिसंबर जनवरी की समय सीमा निश्चित की गई है। जिसमें गत 28 व 29 दिसंबर और जनवरी के दूसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश के होने के कारण खरीदी प्रभावित हो गई है। जिसके कारण प्रदेश के लगभग एक तिहाई से ज्यादा किसान अभी तक अपनी उपज की बिक्री नहीं कर पाए हैं। क्योंकि धान खरीदी हेतु समय बहुत कम बचा है। ऐसी स्थिति में किसानों को धान खरीदी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए धान खरीदी की समय सीमा में 1 माह की अतिरिक्त वृद्धि किए जाने हेतु सरकार को निर्देशित करने के संबंध में निवेदन किया गया।
तथा बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलें तथा चना सरसों आदि का भारी नुकसान होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें व्याप्त हो गई है। राज्य सरकार को आप निर्देशित करें कि भू राजस्व संहिता की धारा (6-4 )के तहत राज्य सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की तत्काल घोषणा करें। एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिलाया जाए। तथा वर्तमान रवि फसल के लिए किसानों को यूरिया डीएपी पोटाश जैसे खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। ऐसे बहुत सारे महत्वपूर्ण विषयों पर माननीय राज्यपाल महोदया तो कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सलबा व खड़गंवा धान समिति का निरीक्षण किया व वहां उपस्थित किसानों से बातचीत की। किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने समस्याओं के शीघ निराकरण कराये जाने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री गोमती द्विवेदी, किसान मोर्चा किसान मोर्चा प्रभारी राकेश तिवारी जिलाध्यक्ष श्री विनोद साहू, भाजपा जिला महामंत्री श्री जमुना पांडेय, जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेश शिवहरे, श्री लक्ष्मन राजवाड़े, श्री देवेंद्र तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष श्री राहुल सिंह, मण्डल अध्यक्ष भानु पाल, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार , धीरेन्द्र साहू, महामंत्री सुभाष साहू, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ऋषि केसरी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति संजय मुरारका, जिला सोसल मीडिया प्रभारी जयेश तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अंकुर जैन, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नागेश्वर रजक, जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल जायसवाल, तीरथ राजवाड़े, संदीप डे, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री शिवचरण साहू, श्री गोरे लाल यादव , पटना अध्यक्ष श्री विनोद राजवाड़े, महामंत्री श्री गणेश यादव, श्री मुसाफिर सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथि रहे।