छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पानी में भींगते पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को किये श्रध्दांजलि अर्पित

भिलाई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि प्रात: 8.30 बजे से नेहरू नगर पूर्व स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क मे शास्त्री जी  की प्रतिमा के समक्ष सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए, मास्क पहनकर, शास्त्री जी को  श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे उद्योगपति अजीतसिंह तथा योग प्रशिक्षक शैलैन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे. पूर्व फौजी विनय चंद्रकार ने शास्त्री जी के शौर्य, साहस एवं. दृढनिश्चय की चर्चा की। ए.एस असाठीजी ने, स्वाभिमान, स्वालम्बन और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र मिश्रा ने अपने सारगर्भित उदबोधन में शास्त्री जी के अदम्य साहस, त्याग, बलिदान और ईमानदारी की उदाहरण सहित व्याख्यान दिया ।

प्रशिक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं मुस्कुराते ग्रुप की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नरेन्द्र श्रीवास्तव ने शास्त्रीजी की जीवनी को पाठ्य पुस्तक मे सम्मिलित करने एवं उनकी संदिग्ध मृत्यु से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को देश की जनता के समक्ष उजागर करने की मांग की।

मुस्कुराते रहो ग्रुप की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, शारीरक व्यायाम, योग ,ध्यान एवं सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखने वाला ग्रुप बताया । उपस्थित सभी सदस्यों ने धर्मेन्द्र मिश्रा एवं अजीत सिंह व्दारा समाज सेवा के क्षेत्र किए गए ,सत्प्रयासो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।

समाजसेविका श्रीमती रीना सिंह, शेखर माहेश्वरी, घनश्याम गोयल, नीरज अग्रवाल, तान्या सिंह, किशोर गुप्ता, मान्या सिंह, काव्या जी, मनोज साहू , विजेन्दर. सोनी, विशेष रुप से उपस्थित थे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button