मुख्यमंत्री के वॉल पर अश्लील पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार फेसबुक पर किया था अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज होने के बाद हो गया था फरार
भिलाई। मुख्यमंत्री के फेसबुक वॉल पर भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर पोस्ट डालने वाले युवक को सुपेला पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर ली।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार आरोपी संतोष कुमार ठाकुर (48) वर्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेध बघेल के फेसबुक पर अश£ील शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने मोबाईल फोन से उनके खिलाफ पोस्ट डाल दिया था
जिसके कारण सुपेला पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी संतोष ठाकुर के खिलाफ गत 6 जनवरी की रात को धारा 292 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था और पुलिस को खूब छकाता रहा। आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस जब भी उसे गिरफ्तार करने जाती वह मौका देखकर भाग जाता। सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी 7 जनवरी की शाम अपने घर पर है।
जैसे ही उन्होंने अपनी टीम को भेजा वह कुछ मिनट पहले ही वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने एक टीम को उसके पीछे लगा दिया। 9 जनवरी की सुबह आरोपी जैसे ही अपने परिवार वालों से मिलने घर पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया।