धक्का मुक्की में छात्रा जा गिरी गर्म कढ़ाही में
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
भानपुरी। बस्तर ब्लाक के ग्राम सोरगांव में बने कन्या आश्रम में आज शुक्रवार की सुबह दो छात्राओं के बीच धक्का-मुक्की में एक छात्रा गर्म दाल के कड़ाही में जा गिरी, जिससे छात्रा गभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को पास के आयुर्वेदिक अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भानपुरी अस्पताल भेजा गया। उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए अधिशिका द्रोपती यादव ने बताया कि कन्या आश्रम सोरगांव में कक्षा 1 से 8वीं तक की पढ़ाई होती है, जिसमें करीब 92 विद्यार्थी है। आज सुबह चुलबुली, पिता आयतुराम, उम्र 8वर्ष, निवासी वनउसरी जिला कोंडागांव जो आश्रम में पढ़ाई कर रही थी। आज सुबह अपनी एक सहेली के साथ खेलने के दौरान किचन में जा पहुंची। यहां धक्का-मुक्की के बाद गरम दाल के कड़ाही में जा गिरी। छात्रा का कमर के नीचे का हिस्सा जल गया है।
बता दें कि जिस समय घटना हुई अधिशिका आश्रम में नही थी, बच्ची को प्यून ललिता कश्यप व कुमो ने देखा, और जानकारी दी, जिसके बाद उसे आयुर्वेदिक अस्पताल ले गए। यहां से भानपुरी और फिर जगदलपुर भेजा गया है।