CG:बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो में कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष,जानिए कितने मतों से हुई जीत

बेमेतरा(नवागढ):नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आज हुए चुनाव में कांग्रेस के 25 वर्षीय युवक परमेश्वर मिरी भाजपा के धन्नलाल देशलहरे को 3 मतों से पराजित कर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए परमेश्वर को 9 मत मिले, जबकि भाजपा के धनलाल को 6 मत प्राप्त हुए ज्ञात हो कि भाजपा के प्रत्याशी धनराज देशलहरे वार्ड क्रमांक 15 से निर्दलीय रूप से चुनाव जीते हैं उपाध्यक्ष पद के लिए आराधना ठाकुर विजय हुए हैं उन्होंने भाजपा के मनोज गुंबर को 3 मतों से पराजित किया
मारो मे हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस ने बाजी मारी. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए कांग्रेस पार्टी को अपने पूरे 9 मत प्राप्त हुए, वहीं भाजपा को भी दोनों पदों के लिए अपने पूरे 6 – 6 मत प्राप्त हुए किसी भी तरह से किसी भी पार्टी द्वारा विरोधी पार्टी मे सेंधमारी नहीं की जा सकी पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे अपने समर्थकों के साथ डटे रहे, जबकि अध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल अपने साथियों के साथ निर्वाचन स्थल से वापस हो गए थे विशेष बात यह रही, कि वार्ड क्रमांक 15 से निर्दलीय रूप से जीतकर आने वाले धनलाल देशलहरे को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था.
शपथ लेने वाले पार्षद
वार्ड क्रमांक 1 पुरुषोत्तम कोशले, भाजपा वार्ड क्रमांक 2 मालती बघेल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 3 ममता यादव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 राजेंद्र टंडन कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 5 आराधना ठाकुर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 6 मनोज गुंबर भाजपा ,वार्ड क्रमांक 7 वसंत गुप्ता भाजपा ,वार्ड क्रमांक 8 सुधा तिवारी कांग्रेस ,वार्ड क्रमांक 9 चंदन साहू भाजपा ,वार्ड क्रमांक 10 रामनाथ मिरी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 परमेश्वर मिरी कांग्रेस ,वार्ड नंबर 12 सुरेश पाटिल भाजपा ,वार्ड नंबर 13 ईश्वर ध्रुव कांग्रेस, वार्ड नंबर 14 चंद्रकांता बंजारे कांग्रेस , वार्ड क्रमांक 15 धनलाल देशलहरे निर्दलीय.
ये रहे उपस्थित
संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ,प्रमोद दुबे ,सुशील शर्मा , सुशील साहू , तिलक घोष, रूप प्रकाश यादव ,झम्मन बघेल, दत्तजैन पुरी ,रितेश शर्मा, अमित जैन, विजय यादव, नैना कुर्रे ,प्रमोद शर्मा ,राम बिहारी राजपूत, सतीश मारकण्डे, जितेंद्र तिवारी ,आसाराम ध्रुव, शकील खान , आरिफ़ बाठिया, मोहन यादव, नरेश कुर्रे, भागी यादव, बसंत कुर्रे , नरेश कुर्रे, मंटू तिवारी, देवेंद्र साहू, अरमान साहू सुरेश साहू, हीरा भारती, तुलसी बांधे, मनीष साहू, द्वारिका सोनवानी, अंशु केशरवानी, ओम प्रकाश जोशी, दयालदास बघे विजय शर्मा अंजू बघेल ,लल्लन यादव , दिनेश सोनी ,सोम ठाकुर, परस वर्मा, बल्लू राजपूत, टार्जन साहू, सहित कांग्रेसी भाजपा दोनों ओर से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
चाचा भतीजा मे नोकझोंक
अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते तक भतीजा गुरुदयाल सिंह बंजारे व चाचा दयालदास बघेल के मध्य नोकझोंक होती रही , जिसका वहां पर उपस्थित लोग मजा लेते रहे.