Uncategorized

अकलतरा ब्लाक मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन, संकुल समन्वयक व अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सदस्य हुए सम्मिलित

आज विकासखंड अकलतरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अधोसंरचना विकास करने हेतु विकास खंड श्रोत अकलतरा में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य,विकासखंड श्रोत पुरुष, व्याख्याता,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त संकुल समन्वयक, विकासखंड परियोजना अधिकारी,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के श्रोत पुरुष का टीम गठित कर चार फोकस पेपर, स्कूल शिक्षा, शिक्षक -शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा,व प्री प्रायमरी शिक्षा पर समूह बनाकर चर्चा करके एकमत होकर पेपर तैयार कर जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर-चांपा भेजा गया।इस कार्य में डाईट से के एम जायसवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।मनीष शर्मा एबीईओ, देवेन्द्र सोनी, प्राचार्य,शैलेष बैस बीआरपी, अरविन्द कुमार कश्यप व्याख्याता, विनोद साहू, व्याख्याता, श्रीकांत दीवान,अनुभव तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी,जयंत सिंह,विनोद चौबे, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्त्रोत सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button