Uncategorized

भाजपा कवर्धा में शोक -रामकुमार भट्ट

  • भारतीय राजनीति का तेजस्वी सितारा अस्त हो गया’ - रामकुमार भट्ट
  • भाजपा के नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रध्दांजलि

छत्तीसगढ़ कबीरधाम कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक का वातावरण है।

पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को राष्ट्रवाद की अपूरणीय क्षति बताते हुए भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना की।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने कहा कि सुषमा स्वराज जी के निधन से हमने अपना मार्गदर्शक, दक्ष संगठनकर्ता, मुखर वक्ता के रूप में अपना अभिभावक खो दिया है और यह कोटि-कोटि भाजपा कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत क्षति है। हम सब उनके यूं अकस्मात निधन से स्तब्ध हैं। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। एक सतत सक्रिय, गतिशील और संवेदनक्षम नेत्री के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वे राजनीतिक प्रतिबध्दताओं के बावजूद अद्भुत मानवतावादी थी।

पूर्व पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने सुषमाजी को श्रध्दांजलि देते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति में अजातशत्रु थी। अपनी आत्मीयता और मोहक वक्तृत्व शैली से वे विरोधी नेताओं को भी मंत्रमुग्ध कर लेती थी। सभी दल उनका यथेष्ट सम्मान करते थे क्योंकि दलगत सीमाओं का भेद न रखकर वे सबकी मदद करती थी। भारत ने एक महान नेत्री और दुनिया ने एक अनुकरणीय व्यक्तित्व की धनी को खो दिया। उनके निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकेगी।

गोपाल साहू, रघुराज ठाकुर, लालजी चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, दुर्गेश ठाकुर, परेटन वर्मा, कैलाश चंद्रवंशी, बाबूलाल चंद्राकर, मनोज गुप्ता, बलबीर खनूजा, राजेन्द्र सलूजा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी सुषमाजी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि आज भारतीय राजनीति का तेजस्वी सितारा अस्त हो गया।

नगरपालिका अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, शकुन जायसवाल, सतविंदर पाहुजा, सविता ठाकुर ने कहा कि सुषमाजी ने भारतीय राजनीति में जो स्थान अर्जित किया वह महिला सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल है। एक राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने असंख्य महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा दी।।

खबरों के लिए 9425569117

Related Articles

Back to top button