खास खबरदेश दुनिया

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

सबका संदेश न्यूज़ नई दिल्ली- मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का निधन हो गया है । हार्ट अटैक के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था । तबीयत खराब होने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए थे । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एम्स में मौजूद हैं । साथ ही सुषमा स्वराज के पति और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं ।

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 मी हुआ था । वह एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री थी । वे वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं । इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं । वे सन 2009 के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं। 67 साल की आयु में 6 अगस्त, 2019 की रात 11 बजे के करीब उनका दिल्ली में निधन हो गया।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button