मुंगेली

22 दिसम्बर को साल का सबसे छोटा दिन होगा

22 दिसम्बर को खगोलीय घटना घटेगी जिसके कारण साल का सबसे छोटा दिन रहेता हे

इस खगोलीय घटना से उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन
और सबसे बड़ी रात होती है। 22 दिसंबर को सूर्य सुबह 7.05 बजे उदय होगा सूर्यास्त शाम 5.46 बजे होगा। यानी दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट होगी। इसके कारण रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट होगी।

सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के घूमने के बाद 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत् होगा। इस दिन सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला और 14 विकला दक्षिण होगी। इस दिन सूर्य मकर राशि में 0 अंश, 36 कला और 55 विकला पर होगा

22 दिसंबर के बाद सूर्य की गति उत्तर की ओर होने लगती है। इसे उत्तरायण का प्रारंभ कहते हैं। सूर्य की गति उत्तर की ओर होने से उत्तरी गोलार्ध में धीरे-धीरे दिन बड़े होने लगेंगे और रातें छोटी। 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होगा। इसके चलते उस दिन दिन व रात बराबर होंगे।

Related Articles

Back to top button