छत्तीसगढ़

नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 वार्ड क्र. 29 में 52.38 प्रतिशत मतदाननगर पालिका उप निर्वाचन 2021 वार्ड क्र. 29 में 52.38 प्रतिशत मतदान Municipality Bye Election 2021 Ward no. 52.38 percent voting in 29

नगर पालिका उप निर्वाचन 2021
वार्ड क्र. 29 में 52.38 प्रतिशत मतदान

बिलासपुर,
20 दिसंबर 2021
नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 में पार्षद पद के लिए 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 29 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से भाग लिया।

कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों में पहुचे।

इस उप निर्वाचन में 10 हजार 398 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 5 हजार 411 पुरूष और 4 हजार 986 महिला और अन्य 1 मतदाता शामिल है।

मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक 24.02 प्रतिशत मतदान, दोपहर 1 बजे तक 29.49 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 40.41 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतगणना 23 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से बृजेश इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगी।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button