Uncategorized
*संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे ने मारो के नवीन धान खरीदी केंद्र चक्रवाय का किया लोकार्पण, चक्रवाय के साथ झूलना एवं भिलौनी के किसानों को मिलेगी सुविधा*

रिपोर्टर-✍🏻मुदस्सर मोहम्मद
*बेमेतरा/मारो:-* नवागढ़ के विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे विगत कल अपने विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति मारो अन्तर्गत नवीन खरीदी केंद्र चक्रवाय के लोकार्पण समारोह में मुख्यअतिथि के रुप शिरकत किये। जहाँ पर क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे जी का भव्य रुप से स्वागत किया।जिसमे उन्होंने बताया कि मारो अन्तर्गत चक्रवाय के इस नवीन खरीदी केंद्र का फायदा चक्रवाय के किसानों के अलावा झूलना व भिलौनी के किसानों को भी मिलेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष- रितेश शर्मा (उपाध्यक्ष-जनपद पंचायत नवागढ़) एवं विशिष्ट अतिथियों- झम्मन बघेल, सुशील साहू, देवेंद्र साहू, भोजराम यादव, विजय यादव, प्रमोद वर्मा, लाला कटारे, उमेश रात्रे, कुमारी बाई कर्माकर, मेघनाथ डहरिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।