छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रभारी मंत्री अकबर का हिन्दुत्ववादी संगठनों ने किया विरोध काफिले को रोके और लगाने लगे मुर्दाबाद का नारा

भिलाई नगर निगम वार्ड प्रत्याशी का प्रचार करना मंत्री मोहम्मद अकबर को महंगा पड़ा। वह वार्ड 37 संत रविदास नगर में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल मन्नान के प्रचार के लिए रविवार शाम पहुंचे थे। इस बीच शारदा पारा कैंप दो में मोहम्मद अकबर का काफिला और हिंदूवादी संगठन का काफिला आमने सामने हो गया। मंत्री अकबर को देखते ही हिंदू संगठन के समर्थकों ने मंत्री के काफिले को रोक दिया और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

इस दौरान संगठन के लोगों ने लगभग 5 मिनट तक मंत्री के काफिले को रोके रखा। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी बीएन मीणा और एएसपी सिटी संजय ध्रुव मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने बड़ी मशक्कत से मंत्री को वहां से निकाला।

फिर मंत्री को बिना प्रचार किए ही वापस जाना पड़ा।
जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने हिंदूवादी संगठन के लोगों को काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मोहम्मद अकबर मुर्दाबाद और मोहम्मद अकबर वापस जाओ के नारों को रोक नहीं पाए। पूरा शारदापारा क्षेत्र मंत्री अकबर के विरोध में लग रहे नारों से गूंज उठा। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने मंत्री से प्रचार करने का निवेदन किया, लेकिन वह बिना प्रचार किए ही वापस लौट गए।

Related Articles

Back to top button