कांग्रेस प्रत्याशी संदीप निरंकारी का चल रहा है वार्ड में धुआंधार जनसंपर्क

भिलाई। वार्ड पांच के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप निरंकारी का धुआंधार जनसंपर्क चल रहा है। उनके वार्ड में जहां पाश कोलोनी नेहरू नगर में धनाढय लोग है तो उसी से लगा हुआ स्लम एरिया कोसानाला व गरीबी रेखा के अंतर्गत बने मकानों में रहने वाले गरीबी रेखा के नीचे के लोग भी बड़ी संख्या में है। संदीप निरंकारी लगातार अपने इस वार्ड में जनसंपर्क कर रहे है। इस दौरान लोग उनको अपनी समस्या भी बता रहे हैे, कुछ लोगों ने निरंकारी को बताया यहां सड़कों में बहुत ही गडढे है और बहुत मूलभूत समस्याओं के अलावा और बहुत सारी समस्याएं हैं। इस दौरान निरंकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि मैं जीत कर आऊंगा तो मैं इन सारी समस्याओं से निजात दिलाऊंगा।
कुछ लोग उन्हें बाहरी प्रत्याशी भी बता रहे है लेकिन संदीप निरंकारी का कहना है कि मेरा रहना भिलाई में ही है, आप सबके नजदीक और मेरा बिजनेस कार्यालय नेहरू नगर चौक पर स्थित है। क्षेत्र की जनता की हर समस्या के लिए मैं सहज ही उपलब्ध हूं। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि उनके पिता भजन सिंह निरंकारी वैशाली नगर के पूर्व विधायक और उससे पहले साडाध्यक्ष रह चुके हैं। भिलाई के कई क्षेत्रों में लोगों को बसाने और विकास कार्य भजन सिंह निरंकारी साडाध्यक्ष रहते हुए किये है। उनके पिता के कार्योँ को आज भी जनता सराहना करती है।
उल्लेखनीय है कि यदि निगम में कांग्रेस को बहुमत मिलती है तो महापौर बनने के कुछ प्रमुख लोगों में संदीप निरंकारी का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। इसलिए यदि संदीप को क्षेत्र की जनता जीताती है तो उसका कई लाभ यही की जनता को मिलेगा। संदीप निरंकारी कांगे्रेस के तीन सालों के कार्यकाल को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं और वे जनता को बता रहे है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बिजली बिल आधा, पट्टा वितरण, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड सहित जनहित की अनेकों योजनाओं को चला रही है। उन्होंने कहा कि मेरे जीतने पर शासन की योजनाओं का लाभ और अधिक लोगों को दिलवाया जायेगा।