Uncategorized

*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की हुई बैठक*

*बेमेतरा/बेरला* :- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के राजप्रधान के लोकतान्त्रिक ढंग से चुनाव के पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बीते नवंबर माह मे पूर्ण किया गया जिसके पश्चात धमधा राज के वर्तमान राजप्रधान श्री चंद्रशेखर परगनिहा के नवमनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों का प्रथम बैठक ग्राम पिरदा (भिंभौरी) के कुर्मी भवन मे बीते रविवार को सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुषों के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ की गयी | जिसके बाद धमधाराज के राजप्रधान श्री चंद्रशेखर परगनिहा के मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उनका सामान्य परिचय प्रस्तुत किया गया | जिसके बाद समाज के कई प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई जिसमें वर्तमान आय व्यय, बैंक खातों का संचालन, नवीन ग्राम प्रमुखों की नियुक्ति, स्वजातीय मेधावी छात्रों की छात्रवृति, आगामी वार्षिक अधिवेशन संबंधित चर्चा, वार्षिक सदस्य्ता शुल्क कार्यभार आगामी बैठक मे क्षेत्रप्रधानों को वितरण संबंधित निर्णय के बाद अंतिम बिंदु के रूप मे तय हुआ की धमधा राज कार्यकारिणी की अग्रिम बैठक 19 दिसम्बर को ग्राम बांसा (बेरला) मे रखा गया है | उक्त बैठक मे धमधा राज राज प्रधान चंदशेखर परगनिहा, उपराजप्रधान पोषण वर्मा, शिवा वर्मा,राजमंत्री रोहित वर्मा,उपराज मंत्री नरोत्तम वर्मा, कोषाध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,पुर्व राजप्रधान श्री अरुण परगनिहा क्षेत्र प्रधान के रूप मे त्रिलोचन वर्मा,अलख राम,प्रफुल्ल वर्मा, रामहृदय वर्मा,पोषण बंछोर,अजय वर्मा युवा अध्यक्ष प्रहलाद (पप्पू)वर्मा,कार्यालयिन सचिव अश्वनी परगनिहा,सचिव कमलेश वर्मा, सहसचिव तुलसी नायक ,महिलाध्यक्ष श्रीमती रीता वर्मा ,महिला उपाध्यक्ष रुखमणी नायक ,युवाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा (पप्पू) कार्यकारिणी सदस्यों के रूप मे कमलनारायण वर्मा, मनाराम वर्मा, यशवंत परगनिहा, घासीराम वर्मा,तोषण लाल, बलदाउ राम वर्मा,रुखमनी नायक, रामेश्वर वर्मा, दुलारी वर्मा,श्रीमती त्रिलोचना टिकरिहा,मनोज वर्मा,ब्रिजेन्द्र वर्मा ,नेतराम वर्मा आदि उपस्थित रहे | उक्त बैठक संबंधित विभिन्न जानकारी मीडिया प्रभारी विकास कश्यप द्वारा दी गयी |

Related Articles

Back to top button