2 अगस्त क्या कहते हैं आपके सितारे

- मेष – Ace of Pentacles
कुछ पुराने रिश्ते अगर दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। अगर किसी चीज को पकड़ कर रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं।
करियर : कार्यक्षेत्र में शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। काम से संबंधित किसी यात्रा के योग बन सकते हैं। आपकी प्रगति के लिए करियर लाइन या नौकरी बदलने का विचार अच्छा रहेगा।
लव : रिश्तों में बदलाव के कारण मन में कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन यह बदलाव आपके हित में हैं, इनसे घबराएं नहीं।
हेल्थ : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से कर रहे व्यायाम से जल्द ही अच्छा फल मिलेगा। स्थान परिवर्तन से स्वास्थ्य लाभ होगा।
- वृष – King of Pentacles
शुक्रवार का दिन सामाजिक मेलजोल में व्यतीत होगा। जान-पहचान बढेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी। शुक्रवार को आपमें ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी। इसे उचित दिशा में लगाएंगे तो लाभ होगा। अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। जीवन में स्थिरता के लिए अपने विचारों में स्थिरता लाने की आवश्यकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उतना ही काम करें, जितनी शरीर की क्षमता हो।
करियर : धन लाभ के योग हैं। शुक्रवार को किसी नए काम के लिए नींव रखने के लिए अच्छा दिन है।
लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है। कार्य बिना विघ्न संपन्न हो सकते हैं।
हेल्थ : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी अच्छी सेहत के लिए की हुई मेहनत फल लाएगी।
- मिथुन – Ten of Swords
शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आएंगे।
करियर : कार्यक्षेत्र में आज मेहनत करनी पड़ेगी, तभी फल मिलेगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव : प्रियजनों के साथ आज थोड़ा समय अवश्य बिताने का प्रयास करें। काम तो इतना महत्त्व न दें कि उनके लिए समय न मिले।
हेल्थ : अच्छी दिनचर्या खान पान और व्यायाम आदि पर भी पूरा ध्यान दें। मन की शांति के लिए मेडिटेशन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
- कर्क – Six of Cups
शुक्रवार अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है, लेकिन लापरवाही न करें, नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। दान अवश्य करें, लेकिन ऐसे व्यक्ति को जिसे जरूरत हो। आपकी सलाह कई लोगों के काम आएगी, इसलिए अपनी बात कहने में झिझक न करें।
करियर : बॉस आपके काम से खुश होंगे और आपकी सलाह की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों के पूरा सहयोग मिलेगा।
लव : आपके जीवन में कोई व्यक्ति स्वावलंबी बन रहा है और अपने जीवन में जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार है। उसे पूरा सहयोग दें।
हेल्थ : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। एक अच्छी दिनचर्या और उचित खान-पान का पालन करना भी आवश्यक है, नहीं तो रोग ग्रसित हो सकते हैं।
- सिंह – Knight of Wands
शुक्रवार आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके जीवन में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। अपने मन में समर्पण का भाव बनाएं रखें। पूजा-पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि नियमित रूप से नहीं कर सकते तो अपने जीवन में संयम स्वभाव से जीने का प्रयास करें।
करियर : यह एक बहुत ही अच्छे समय का आरंभ है, भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं और उन्हें कारगर करने के प्रयास करें।
लव : प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। शुक्रवार को किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थोड़े से प्रयास से किसी पुराने रोग से जल्द ही निजात मिलेगी।
- कन्या – Temperance
परिस्थितियों में सुधार होगा। परिस्थिति जल्द ही आपके अनुकूल होगी जिससे आपको धन लाभ होगा और वृद्धि के आसार बढ़ेंगे। अपने आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जीवन में किसी नए रिश्ते का आगमन होगा। अपनी भावुकता के कारण स्थिति का सही प्रकार के आंकलन करने में कुछ गलती हो सकती है। व्यर्थ चिंताओं में दिन बर्बाद न करें। अपने फोकस को बनाएं रखें।
करियर : कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स या गॉसिप में शामिल न हों, वरना आपको परेशानी हो सकती है।
लव : रिश्तों के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर प्रियजन से मिलने का मौका मिले तो अवश्य इसका लाभ उठाएं।
हेल्थ : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा की कमी नहीं होगी, इसलिए आप अधिक से अधिक काम करने में सफल होंगे।
- तुला – The Tower
शुक्रवार को कुछ बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा।
करियर : यदि करियर लाइन बदलने का मौका मिल रहा है, तो उसे बिना सोचे-विचारे जाने न दें। हो सकता है यह दिन आपके कार्यक्षेत्र में एक नई शुरुआत का दिन हो।
लव : परिवारजनों के साथ समय बिताने को मिलेगा। जिन रिश्तों में बहुत परेशानी आ रही है, उनसे आगे बढ़ जाने ही समझदारी है।
हेल्थ : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।
- वृश्चिक – Strength
शुक्रवार को हो सकता है कि आप समझ बूझ से न काम करके कुछ अप्रत्याशित करें, जिससे आपके मन को खुशी मिले। ध्यान रखें कि ऐसा न हो कि कोई ऐसा नुकसान हो जाए, जिसके लिए आपको पछताना पड़े। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें।
करियर : कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसका आप कुछ समय से इंतजार कर रहे थे।
लव : शुक्रवार किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। याद रखें कि अपने रिश्तों में आपका आत्मसम्मान बना रहेगा।
हेल्थ : स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न हों, मन में शांति और संतुष्टि की भावना बनाएं रखें, सेहत अच्छी रहेगी।
- धनु – Justice
शुक्रवार का दिन आपको अवसर प्रदान करेगा। पुराने जानकारों से मेलजोल बनाने का दिन है। अगर कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आपकी संवेदनशीलता आपके लिए और दूसरों के लिए भी एक वरदान है, क्योंकि इसकी मदद से आप दूसरों का समझ कर उन्हें अच्छे प्रकार से गाइड कर सकते हैं और आपकी सलाह से प्रसन्नता मिलती है।
करियर : कार्यक्षेत्र में शुक्रवार को आपकी सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ ही कुछ नया सीखने को भी मिलेगा जो आपके कौशल को और भी निखारेगा।
लव : रिश्तों को संभालना आप अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है।
हेल्थ : स्वास्थ्य बेहतर होगा। पुराने रोग से निजात मिलने के लिए यह अच्छा समय है। अल्टरनेटिव चिकित्सा पद्धति से लाभ होगा।
- मकर – The Star
शुक्रवार को किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। उसका सामना करेंगे, तभी उसका हल निकलेगा नहीं तो परिस्थिति और भी बिगड़ती जाएगी। यदि किसी की बात आपको अच्छी नहीं लगी तो मन में बदले की भावना रखने की बजाय उस व्यक्ति से साफ-साफ बात करें। किसी की बातों में न उलझें, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें, नहीं तो आपको धोखा हो सकता है।
करियर : यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें और उस पर अमल करें।
लव : प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है।
हेल्थ : किसी भी लक्षण को अनदेखा न करें, नहीं तो वह भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।
- कुंभ – The Chariot
शुक्रवार का दिन आर्थिक रूप से कुछ हानि होने की संभावना है। इस ओर से सचेत रहें। कहीं कोई गलत निवेश न करें, किसी की बातों में न आएं धन से अधिक स्वास्थ्य की हानि परेशान कर सकती है। चिंताओं से बचें, चिंता किसी भी चीज का हल नहीं है। अपने व्यवहार में नरमी बरतें, सबसे नम्रता भरा व्यवहार रखें। अपने विचार, अपनी बातें और अपनी समृद्धि में भी अपने प्रियजनों को भागीदार बनाएं, उनसे शेयर करें। बांटने से ही खुशियां बढ़ती हैं।
करियर : कार्यक्षेत्र में शुक्रवार को बॉस से किसी बात पर अनबन हो सकती है। यदि कोई बात बुरी लगे या गलत लगे तो उसे कहने से झिझक न करें।
लव : प्रियजनों से अपनी बात शेयर करने में झिझक न करें। उनसे पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचारों में अड़ियल न रहें।
हेल्थ : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई नया व्यायाम आरंभ करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
- मीन – Judgment
अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। भगवान की कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
करियर : काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको खुशी मिलती हो।
लव : परिजनों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
हेल्थ : स्वास्थ्य के लिए अपने प्रयास करते रहें। रेकी, प्राणिक हीलिंग, चक्र हीलिंग आदि चिकित्साओं से लाभ होगा।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117