छत्तीसगढ़

केविके द्वारा दलहनी फसलों में बीजोपचार का किया गया जीवंत प्रदर्शन केविके द्वारा दलहनी फसलों में बीजोपचार का किया गया जीवंत प्रदर्शन Live demonstration of seed treatment in pulse crops by KVK

केविके द्वारा दलहनी फसलों में बीजोपचार का किया गया जीवंत प्रदर्शन
नारायणपुर, 04 दिसम्बर 2021-कृषि विज्ञान के डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी, भारत सरकार नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से संचालित बायोटेक किसान परियोजना का किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। इसी परियोजना के अंतर्गत ग्राम बागडोगरी एवं कोकोड़ी के किसानों को दलहनी फसलों में बीजोपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बीजोपचार से रोगों को लेकर जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को मटर एवं चना फसल में विभिन्न जैव उर्वरक जैसे राइजोबियम कल्चर फारफोरक, पोटेशियम एवं जिक पालक जीवाणुओं से बीजोपचार की विधि का जीवत प्रदर्शन किया गया। फसल वैज्ञानिक श्री मनीष वर्मा के मार्गदर्शन एवं आंचल नाग की सहायता से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच श्री रमेश उड़के, महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button