छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नगर निगम में एक दर्जन से अधिक लोग हुए सेवानिवृत्त

सभापति सहित एमआईसी मेंबर और अधिकारियों ने दी बिदाई

भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई से सेवानिवृत्त होने वाले परमेश्वर चन्द्राकर  पम्प सहायक, खेदनलाल सिन्हा पम्प सहायक, अशोक कुमार जांगड़े, कार्य सहायक ग्रेड-02,  रमेश कुमार यादव कार्य सहायक ग्रेड-02, छगनलाल यादव पिता बोधनलाल यादव भृत्य, रामकिशुन पिता लेडग़ाराम चौकीदार, विरेन्द्र कुमार पिता पी.एल. त्रेहान मजदुर, रामचंद यादव पिता भुखुराम, हेल्पर, श्रीमती लीलाबाई पति पंचराम सफाई कामगार, आदिनारायण पिता अप्पलास्वामी सफाई कामगार, मोहनदास सतनामी पिता स्व. फेरहाराम सतनामी सफाई कामगार, मंगल सिंह पिता भूखनलाल सफाई कामगार, पंचराम पिता घोपचंद सफाई कामगार को निगम सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में सभापति पी0 श्यामसुन्दर राव, स्थापना प्रभारी श्रीमती सुभद्रा सिंह, प्रभारी लोककर्म नीरज पाल, आयुक्त एस0के0 सुंदरानी, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, तरुण पाल लहरे, जनसम्पर्क अधिकारी पी0सी0 सार्वा, प्रभारी अधिकारी मूर्ति शर्मा ने शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह, एवं देय राशि का चेक प्रदान कर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों को भावभीनी बिदाई दी। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्था को दिये हैं और निगम में अच्छे कार्य कर सेवानिवृत्त हो रहें हैं इसके लिए बधाई के पात्र है। निगम परिवार इनके शेष जीवन की उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायू होने की कामना करता है। कार्यक्रम का संचालन शरद दुबे ने किया।

कार्यक्रम में विष्णू चन्द्राकर, सुभाष सिंह ठाकुर, ईश्वरी साहू, धर्मेन्द्र मिश्रा, रामेश्वर चन्द्राकर, गोपाल सिन्हा, संजय शर्मा, वकील अहमद, श्रवण ठाकुर, प्रशांत शुक्ला, सचिव जीवन वर्मा, आर0के0 साहू, पुरुषोत्तम साहू, रामायण सिंह, सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की परिवारजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button