छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रघुवंशी निगम भिलाई व राठौर होंगे भिलाईतीन चरोदा के आयुक्त

भिलाई। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी नगर निगम भिलाई और  कीर्तिमान सिंह राठौर भिलाई-3 चरोदा के के नए आयुक्त होंगे। राज्य शासन द्वारा चार आई.ए.एस. अधिकारियों का स्थानांतरण सूची जारी किया है जिसमें भिलाई निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी ऋतुराज रघुवंशी को दी है। रघुवंशी जिला पंचायत महासमुंद के सी.ई.ओ. हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी हैं। राज्य सरकार ने जिन चार अधिकारियों का तबादला किया है उनमें बिपिन मांझी को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी, वित्त एवं विकास निगम तथा वक्फ  सर्वे आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जीवन किशोर ध्रुव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद के पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि ऋतुराज रघुवंशी को अस्थाई रुप से निगम भिलाई का आयुक्त बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button