छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कहा भिलाईतीन चरोदा निगम में फिर जीतेगी भाजपा: बृजमोहन अग्रवाल

भिलाई। नगर निगम भिलाई चरोदा के चुनाव को लेकर 40 वार्डों की बैठक भाजपा कार्यालय भिलाई-3 में चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में 40 वार्डों की बैठक लेकर प्रभारियों से एक-एक वार्ड की जानकारी ली गई।

चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी नगर निगम भिलाई-चरोदा में महापौर बनाने जा रही है। इस चुनाव में भाजपा के पार्षद काफी संख्या में जीत के आने वाले है। प्रदेश की सरकार की असफलता को बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को सरकार अब तक पूरा नहीं कर पाई है। बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी, पेंशन राशि की वृद्धि का मामला, प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्य की अंशदान जमा नहीं करने की वजह से प्रदेश के लोगों को पक्का मकान मिलना अब एक सपना सा लग रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई-चरोदा के चुनाव प्रभारी भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश पांडेय, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीता साहू, मंडल प्रभारी राकेश पांडेय कुम्हारी, योगेश साहू,

भिलाई जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम वर्मा, पुखराज जैन, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, जी रामा रेड्डी, प्रशांत अकांत सहित भाजपा चरोदा मंडल के सभी पदाधिकारी, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, वार्ड चुनाव लडऩे के इच्छुक कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में उपस्थिति रही है।

Related Articles

Back to top button