देश दुनिया

6 माह की गर्भवती से हलवाई ने किया रेप, पति बचाने आया तो उसे भी पीटाThe confectioner raped 6 months pregnant, when her husband came to save her, he also beat her

हिसार. हरियाणा के हिसार (Hisar) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के उकलाना के एक गांव में 6 माह की गर्भवती से दुष्कर्म (Rape With Pregnant Woman) किया गया. दुष्कर्म का आरोप एक हलवाई पर लगा है. आरोपी का नाम आमिर खान है. आरोपी हलवाई पीड़िता के घर से करीबन 300 मीटर दूर बनी ढ़ाणी में रहता है. आरोप है कि उसने बीती रात को तीन बजे घर में घुसकर रेप की इस वारदात को अंजाम दिया.

जब विवाहिता के पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी हलवाई ने उसके साथ भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है.

पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह रात को अपने घर में सोई हुई थी. रात को करीबन तीन बजे आमिर खान उनके घर में घुसा और और मौका माकर उसका मुंह दबा लिया. इसके बाद आमिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब महिला ने शोर मचाया तो उसका पति वहां पर आया और आरोपी से छुड़वाने लगा.इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के पति को बेरहमी से पीटा और फिर वहां से फरार हो गया. इसके बाद उन्होंने उकलाना थाना में शिकायत दी. शिकायत मिलने के बाद आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर गुड्‌डी ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button