28 नवम्बर क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि (Aries)
विदेश जाने के लिए जो लोग प्रयास कर रहे थे आज उनके प्रयास सफल हो सकते हैं। आज आपको आर्थिक क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के प्रति आप अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे। आज आपका दांपत्य सुख अच्छा रहेगा। आपकी सेहत भी आज ठीक रहने वाली है
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आज व्यवसाय की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आय के स्रोत लगातार धन देते रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी दिन अच्छा है। शिक्षा दीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने वाली है। प्रेम प्रसन्ग में आज आपको सावधान रहना चाहिये। कुल मिलाकर के दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज नई नौकरी का योग है और नौकरी में पदोन्नति का योग है। पुस्तक लेखन का काम कर सकते है। आज आप अपने संपर्क का लाभ लेने वाले हैं, बिजनेस में मुनाफा दिखाई दे रहा है। शाम के समय छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। परिवार व बच्चों के पीछे कुछ धन खर्च करने वाले हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
आज पति पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा किंतु कुछ मानसिक बेचैनी रह सकती है। शाम तक सब ठीक हो जाएगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर के आपके मन में चिंता रह सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति आपके वश में रहेगी। शिक्षा के सन्दर्भ में आज यात्रा हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
आज आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं मिलने वाला है। विशेषकर के जो लोग नया नया रोजगार शुरू किए हैं। उनके लिए दिन कठिन रहने वाला है। आज नौकरी में दिन ठीक बीतेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ तकलीफ रहने वाली है। आप अपने खान-पान का ख्याल रखें। आप को अपनी मेहनत और क्षमता के अनुसार परिणाम प्राप्त होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति आज ठीक रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा एवम प्रेम संबंधों में भी स्थिति ठीक रहेगी। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
आज भाग्य आपके साथ है, समय के साथ आप जो भी करेंगे उसके अनुसार आपको बेहतर सार्थक परिणाम मिलने वाले हैं। आज आप व्यापार की दिशा में कुछ मजबूत और ठोस कदम उठाने वाले हैं। जो भविष्य के लिए बेहतर साबित होगी। नव दंपति को संतान प्राप्ति का भी योग दिखाई दे रहा है। आज व्यवसाय में लाभ होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वाहन से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज कोई छोटे बजट का कार्य भी कर सकते हैं। वस्त्र परिधान भौतिक सुख सुविधाओं की सामग्री की खरीद आज घर परिवार के लिए कर सकते हैं। सेहत के प्रति आज आप लापरवाह हो सकते हैं, थकान और आलस की अधिकता रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन विशेष लाभप्रद रहने वाला है। छात्रवृत्ति मिलने के योग हैं ,जो बच्चे शोध कर रहे थे उनके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में भी पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। दौड़भाग अधिक होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
आज आप परिवार के साथ किया हुआ वादा पूरा कर सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी मकान लेने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। छोटी दूरी की धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं। छात्रों का जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। शाम के समय खेलकूद में बिता सकते हैं, गीत संगीत अभिनय में आज आपकी रुचि कुछ अधिक ही रहने वाली है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप अपनी संतान को लेकर के चिंता में रहेंगे, विशेषकर छोटी संतान आज आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहने वाली है। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी रहेगी विशेषकर मधुमेह रोगियों के लिए दिन कठिन रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी
मीन राशि (Pisces)
आज शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है। कुछ निवेश घर प्रॉपर्टी में करना चाहते हैं तो कर दीजिए भविष्य में लाभकारी होगा। लेखक साहित्यकारों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप शाम के समय कुछ आनंद का वक्त बच्चों के साथ भी बता सकते हैं। गृहस्थ का सुख बी अच्छा है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला