
कवर्धा, बोड़ला(जीवन यादव) 26नवंबर2021 दिन शुक्रवार को सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ जिला कबीरधाम एवं आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के अधीक्षक मोहनलाल धुर्वे , छात्रावास के छात्रों के द्वारा संयुक्त रुप से संविधान दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रों सहित सुखनंदन धुर्वे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई कबीरधाम , सगनू धुर्वे जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ जिला इकाई कबीरधाम , नैन सिंह धुर्वे संयुक्त सचिव सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई कबीरधाम , नरेंद्र धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला कबीरधाम ब्लॉक इकाई बोड़ला , एवं श्रवण धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला कबीरधाम ब्लॉक इकाई बोड़ला उपस्थित रहे।