Uncategorized

*परपोड़ी में सेवा सहकारी के नवीन मॉडल कार्यालय का मंत्री रविंद्र चौबे ने किया लोकार्पण, भव्य कार्यक्रम में स्वागत के लिये पहुँचे क्षेत्र के हज़ारो कार्यकर्ता*

*बेमेतरा:-* प्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र के दिग्गज विधायक रविन्द्र चौबे विगत कल शुक्रवार को नगर परपोड़ी स्थित सेवा सहकारी के मॉडल नवीन कार्यालय का लोकार्पण करने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां पर कार्यक्रम अध्यक्ष विजय दुबे की अगुवाई में सैकड़ो की तादाद में कांग्रेसी पदाधिकारियों- जनप्रतिनिधियों व हज़ारों के कार्यकर्ताओं के साथ नगर-क्षेत्रवासियों द्वारा मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया।जिसके बाद मंत्री जी ने सेवा सहकारी के नवीन कार्यालय का स्वयं निरीक्षण कर भव्य मॉडल कार्यालय को सराहा। ततपश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जी के मंच पर पहुंचने फूलों की भव्य स्वागत माला, किसानों की पारम्परिक पगड़ी व किसाननुमा हल प्रदान किया गया। इस दौरान मंत्री जी के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष- विजय दुबे, विशिष्ट अतिथि- ज़िला केंद्रिय बैंक दुर्ग अध्यक्ष- जवाहर वर्मा, कांग्रेस के बेमेतरा जिलाध्यक्ष- बंशीलाल पटेल, साजा ब्लॉकध्यक्ष- सन्तोष वर्मा, किसान ब्लॉक अध्यक्ष-कन्हैया साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष- बिहारी लाल साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष- विनोद कुंजाम, ब्लॉक महामंत्री-सन्तोष तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष-मनोज भुवाल, ज़िला महिला अध्यक्ष-लक्ष्मी देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी गुड्डू जायसवाल, नगर पंचायत साजा अध्यक्ष प्रतिनिधि- मनोज जयसवाल, कांग्रेस मीडिया प्रभारी- मोहम्मद इदरीश, डेनिस यादव, बिल्पव गौराहा, कोंगियाकला समिति अध्यक्ष- संजू चन्देल, आशुतोष दुबे, रौशन अग्रवाल, सहित नगर पंचायत के पंचगण व समिति के मण्डल सदस्य सहित नगरवासी व आसपास के गाँवो के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button