Uncategorized

प्रखर पांडेय बने पुलिस कप्तान

भिलाई। आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय को दुर्ग जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्री पांडेय पूर्व में दुर्ग जिले के भिलाई नगर सीएसपी पद का निर्वहन कर चुके हैं। पिछले ढाई साल से वे मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे थे। सरकार बदलते ही पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक डॉ संजीव शुक्ला का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी के पद पर पुलिस मुख्यालय रायपुर किया गया है। उनके स्थान पर प्रखर पांडेय को दुर्ग जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्री पांडेय कबीरधाम व सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button