*बेरला में कार्तिक पूर्णिमा सद्गुरु कबीर साहेब के प्रधान शिष्य सुकृत अंश धनी धर्मदास साहेब का 625वीं प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211119-WA0061.jpg)
बेमेतरा/बेरला:- श्री सदगुरु कबीर आश्रम बेरला में कार्तिक पूर्णिमा सदगुरु कबीर साहब के प्रधान शिष्य सुकृत अंश धनी धर्मदास साहेब के 625 वी प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानिकपुरी पनिका समाज बेरला क्षेत्र के विशेष सहयोग रहे महंत हीरा दास साहेब के द्वारा सात्विक चौका आरती एवं मनहरण दास के द्वारा सत्संग प्रवचन श्रोताओं को सत्य नाम की स्मरण कराते हुए सराबोर कर दी। जीवन में केवल 2 गज कपड़ा जाने वाला है उसे हम संभाल कर रखें सुशील कुमार जी अपने विचार में प्रकट करते हुए कहे धनी धर्मदास जी साहब सदगुरु कबीर साहब को खोजने में पूरे जीवन व्यतीत किये। तब जाकर मथुरा में दर्शन पाए साहब की प्रगट बांधवगढ़ की धरती में संवत 1452 कार्तिक पूर्णिमा के दिन मन महेश साव के यहां जन्म लिए धनी धर्मदास जी साहब वैष्णव संत थे। सदगुरु कबीर को पाकर परम शिष्य सुकृत अंश हुए और कबीर पंथ की बागडोर धर्मदास और आमीन माता को सदगुरु कबीर साहब आशीर्वाद दिए। तखत राम साहू अध्यक्ष के निर्देशन में नवयुवक मंडल की पुनः गठन किए। द्वारका राम साहू पतोरा अध्यक्ष सीताराम साहू बहेरा उपाध्यक्ष दिलीप साहू सचिव भूषण दास मानिकपुरी ताक्रम सर सचिव जोगेश मानिकपुरी बेरला संगठन परमानंद साहू देवरी कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किए कार्यक्रम में बेरला क्षेत्र सेवा एवं मानिकपुरी पनिका समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय है। गिरवर दास मानिकपुरी, कोमल दास अध्यक्ष मानिकपुरी, पनिका समाज केसरबाई मानिकपुरी, जेठाराम, तनेश्वर, शांति बाई, कोदूराम भंडारी, बासु, विनय इत्यादि कबीर पंथ के सेवक सती का उपस्थित हुए आगामी अगन पूर्णिमा डॉ सुधे राम साहू कुसमी वाले के द्वारा होंगे।