Uncategorized

*कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए पहुंचे बुधवारा-बासीन, कार्यकर्ताओं में किया भव्य स्वागत*

*देवकर:-* सूबे के जननायक एवं दिग्गज कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे कल सोमवार को नगर देवकर एवं अपने गृहग्राम मौहाभाठा निकटस्थ ग्राम बासीन-बुधवारा पहुंचे। जहां उन्होनें लाखों रुपये के विकास कार्यो के शिलान्यास का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें ग्राम पंचायत बुधवारा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच आसपास के क्षेत्र से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हुजूम उमड़ा। जिसमे नगर देवकर के युवा कांग्रेस नेता विकास राजपूत की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके मंत्री रविन्द्र चौबे जी मंच से आमजनता को सम्बोधित किया। जिसमें इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोष वर्मा, जनपद अध्यक्ष- दिनेश पटेल, नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, जनपद सदस्य-कामता गायकवाड़ सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button