Uncategorized

कांग्रेस की पदयात्रा मे गुटबाजी हावी ,कांग्रेस पदाधिकारी ही नही पहुंच रहे पदयात्रा करने

जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ ब्लाक मे कांग्रेस के पदयात्रा मे गुटबाजी चरम पर देखी जा सकती है पूर्व विधायक के व्दारा जहां पीथमपुर से पदयात्रा का शुभारम्भ कर कांग्रेसीयो को गांव गांव तक पहुंच कर भाजपा की नीतियो का विरोध करना था वही खुद कांग्रेस पदाधिकारियो के ही पदयात्रा मे शामिल नही होने से कांग्रेस मे जारी गुटबाजी का सहज अँदाजा लगाया जा सकता है
ब्लाक अध्यक्ष की सक्रियता को लेकर उठ रहे सवाल
पदयात्रा मे भीड का कम होना नवागढ विख के ब्लाक अध्यक्ष की सक्रियता पर सवाल खडे कर रहे है जहां कांग्रेस मे हर गांव गांव मे कांग्रेस के कार्यकर्ता है वही कतिपय महत्वपूर्ण गांवो मे हो रहे पदयात्रा मे भीड का कम दिखना ब्लाक अध्यक्षो की सक्रियता पर सवाल खडा करता है
कांग्रेस कमेटी पदयात्रा पर बनाई हुई है पैनी नजर
सूत्रो की माने तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी पदयात्रा व जनजागरण पर पैनी नजर जमाए हुए है जहां पदयात्रा के माध्यम से नेता सीधे कार्यकर्ता तक पहुंच रहे है वही संगठन की सक्रियता की भी जानकारी उच्च स्तर तक पहुंच रही है टिकिट वितरण को लेकर भी संगठन पदयात्रा का आँकलन कर सकती है

Related Articles

Back to top button