Uncategorized

*कोविड-19 टीकाकरण के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान हेतु दल निकले संपूर्ण टीकाकरण करने तबलघोर में*

बेमेतरा:- सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला के अंतर्गत आने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिवांर के टीकाकरण केंद्र तबलघोर में आज घर-घर दस्तक डोर टू डोर सर्वे कर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कोविड टीकाकरण के महत्व को लोगो को समझाया गया। टीकाकरण अपने और अपनों के लिए क्यों जरूरी है यह सबको बताया गया। साथ ही लोगो को जागरूक किया गया। गांव में अभी भी बहुत लोगों में भ्रम फैला है टीकाकरण को लेकर। अभियान दल द्वारा उनके भ्रम को दूर करने का सफल प्रयास किया गया। सभी लोगो को कोविड 19 टीकाकरण की जानकारी को बताया। आज के प्रयास में 24 लोगों की पहचान कर उनमें से 20 का टीकाकरण किया गया। आगामी 18/11/2021 को होने वाले अभियान के लिए और गांव में टीकाकरण से बचें लोगों को टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। तबलघोर में आगामी टीकाकरण 18/11/2021 को आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य केन्द्र सिंवार से अनिता चंद्राकर प्राथमिक शाला तबलघोर, शिक्षक पवन कुमार देवांगन, जीवन यादव, किरण राजपूत, ग्राम कोटवार मन्नू दास मानिकपुरी, सरपंच मनीराम लहरें, सफाई कामगार धनसिंग निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा शर्मा, विजय यादव आदि साथियों ने मिलकर इस अभिनय में शामिल होकर लोगों को जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button