आयुर्वेद ग्राम भरारी में क्षेत्रीय विधायक डॉ. बांधी ने बतौर मुख्य अतिथि आयुर्वेदिक अस्पताल का किया लोकार्पण .
आज धनतेरस पर्व की पावन अवसर पर ग्राम भरारी में नवनिर्मित शासकीय आयुर्वेद औषधालय भवन (स्वीकृति राशि 16 लाख ) का डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी जी उपनेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री, विधायक विधानसभा क्षेत्र मस्तुरी के द्वारा सर्वप्रथम आयुर्वेद का जनक भगवान धन्वंतरि जी का छाया चित्र में पुष्प अर्पित कर नव निर्मित आयुर्वेद औषधालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया, डॉ. बांधी जी ने अपने उदबोधन में आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के विषय में विस्तार पूर्वक उपस्थित लोगों को जानकारी दिये एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का भरपूर उपयोग करने से हमारा शरीर हमेशा स्वास्थ्य, निरोग बना रहता है, आयुर्वेदिक दवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील डॉ. बांधी जी के द्वारा किया गया एवं समस्त क्षेत्र वासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा का बधाई , शुभकामनाएं दिये .
शासकीय आयुर्वेद अस्पताल का लोकार्पण समारोह में जिलाधिकारी आयुर्वेद औषधालय बिलासपुर डॉ. लवकुश दुबे जी, डॉ. गणेश्वरी, डॉ. अमित पाल, विधायक प्रतिनिधि द्वारिका टण्डन, संतोष मिश्रा, जनपद सदस्य अशोक दिनकर, सरपंच ग्राम पंचायत भरारी शिवकुमारी पैकरा, उपसरपंच कमल कैवर्त, सुरेश पटेल, डालेश्वर पटेल, रवि पटेल, रूखमणी वैष्णव, मिस्टर इंडिया, महादेव, चंद्रप्रकाश, हृदय पैकरा, राज जी फार्मिस्ट, सुरेश मरावी, कांशीराम सुमन, विश्वनाथ यादव, राजू पटेल, दया राम कैवर्त, गुहाराम कैवर्त, गंगाराम टण्डन, नागेन्द्र शर्मा, मुकेश मानिकपुरी, चोलाराम श्रीवास, दादूराम पैकरा, गजपाल विश्वकर्मा, रामलाल पैकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन उपस्थित हो कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया .