छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बोल बम समिति करेगी हेल्थ वर्करों का सम्मान

भिलाई। देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर हर्ष का माहौल है। इसके पीछे हेल्थ वक्र्स का समर्पण था। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश ने टीकाकरण अभियान में शानदार उपलब्धि हासिल की है। सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा देश के लोगों का इस अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद।
दया ने कहा यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत आज हमने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देश के यशस्वी पीएम सभी मेडिकल स्टाफ  और समस्त भारतीयों को बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने 100 करोड़ से ज़्यादा लोगों का टीकाकरण किया। दया सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए भिलाई के हेल्थ वर्कर्स का सम्मान किया जाएगा। बोल बम समिति के पदाधिकारी कोरोना टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करेंगे।

देश में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो इसके लिए सभी को काम करना है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वैक्सीनेशन के लिए जिनका ड्यू डेट आ चुका है वे सेंटर में जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Related Articles

Back to top button