देश दुनिया

अगले माह कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ डोज खरीदेगी केंद्र सरकार, 2 करोड़ ZyCoV-D की भी खुराकें शामिल Next month, the central government will buy 30 crore doses of corona vaccine, including 2 crore doses of ZyCoV-D

 

नई दिल्ली

केंद्र सरकार नवंबर में कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ डोज खरीदेगी। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इनमें से 6 करोड़ भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin), 22 करोड़ सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया कोविशील्ड (Covishield) और दो करोड़ जायडस कैडिला की जायकोव डी (Zydus Cadila’s ZyCoV-D) होगी।

जानकारी के अनुसार नवंबर में जायडस कैडिला के  ZyCoV-D की भी कीमत का पता चल जाएगा। वहीं कोविशील्ड के दोनों डोज के बीच अंतराल को कम करने को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है। 2 नवंबर से केंद्र कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी के लिए एक अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इस साल 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के अब तक  286 दिन हो बीत चुके हैं और भारत ने 104 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandavia) के अनुसार, भारत की 77 फीसद व्यस्क आबादी ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है वहीं 32 फीसद आबादी ने वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली है। उन्होंने बताया, ’10 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। जो लोग दूसरी खुराक के लिए योग्य हैं उन्हें यह ले लेना चाहिए।’  वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश में अभी 10.34 करोड़ से अधिक ऐसे लोग हैं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। सरकार सभी वयस्कों को टीका लगाए जाने पर ध्यान दे रही है। इसके लिए ‘हर घर दस्तक’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें 30 नवंबर तक पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 16,156 नए संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,42,31,809 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,60,989 रह गई। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 243 दिन में सबसे कम है। इस अवधि में 733 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,56,386 हो गई।

Related Articles

Back to top button