राज्य स्तरीय शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता हेतु तृषा सिंह चयनित हुई


*अकलतरा* स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय अकलतरा के कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कु तृषा सिंह का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी मैचों में अपने चिर परिचित विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिद्वंदियों को मात देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च अंक हासिल कर संभाग स्तरीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में विजय प्राप्त किया और अगले माह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट रायपुर में आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी ।ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना सरकारी माध्यम विद्यालय समस्त जिले के प्रत्येक विकासखंड में संचालित किया जा रहा है जिसमें कक्षा पहली से बारहवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन कराई जा रही है तथा प्रत्येक जिले में लगभग 24 से 30 शिक्षक शिक्षिकाओं की संविदा भर्ती किया कर नियुक्त किया गया है ।अतः बिलासपुर संभाग के प्रत्येक जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बिलासपुर एस ई सी एल परिसर बसंत विहार के क्रीड़ा प्रांगण में समस्त प्रकार की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमे जांजगीर चांपा जिले से भी विभिन्न ब्लॉक के छात्रों ने अपना अपना जौहर दिखाया । इसी क्रम में अकलतरा सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में तृषा सिंह ,बैडमिंटन सीनियर में तेजाश्विनी कैवर्त ,जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रगति सिंह चौहान तथा एथेलेटिक्स के 400मीटर रिले रेस में शाला के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।इस प्रकार अकलतरा नगर के साथ साथ पूरे जिले भर का नाम रोशन कर अपने शाला का गौरव बढ़ाया ।शाला के प्राचार्य श्री रेशम लाल बंजारे, संकुल समन्वयक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी जय प्रकाश प्रजापति ,संजय यादव ,अमृता मिश्र ,रामकृष्ण तिवारी , प्रधान पाठक श्री सूरज चौबे ,व्यायाम शिक्षक अमन कुमार शर्मा, शिक्षिका सुश्री सविता सिदार तथा छ ग बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य विक्रम सिंह चौहान का योगदान महत्वपूर्ण रहा तथा इस बच्चो के सफलता में हर्ष व्यक्त किया ।




