छत्तीसगढ़

प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनने के बाद हो रहा हर क्षेत्र में विकास – हरीश कवासी

प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनने के बाद हो रहा हर क्षेत्र में विकास – हरीश कवासी

जगदलपुर- सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर जाना हालचाल जगदलपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुरंदी,नेतानार व बड़े मुरमा में कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर जाना हाल चाल एवं आमजनो के बीच पहुंच कांग्रेस सरकार की नीति रीति से अवगत करवाया और छत्तीसगढ़ कॉंग्रेस सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।

जिसमे मुख्य रूप से जनपद सदस्य व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस जीशान कुरैशी, जनपद सदस्य मुन्ना लाल कश्यप,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय बिसाई, युवा नेता अल्ताफ उल्ला खान,अरुण गुप्ता,जगदलपुर ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सत्या ठाकुर, हेमन्त ध्रुव,विजेंद्र ठाकुर,दिलेश्वर दीपक,संतोष ठाकुर,सतेंद्र आर्या, राजू सोढ़ी,राजेन्द्र डोंगरे, राजकुमार सेठिया,रोशन राज,सरपंच आसाराम,सरपंच सुकरा,मानु,पंच दिलसाये,मानसिंह सिन्हा एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button