छत्तीसगढ़देश दुनिया
Big Breaking: दुर्गेश देवांगन और उसका एक साथी गिरफ्तार, रायपुर की सदाणी दरबार चौक से किया गया गिरफ्तार

कवर्धा। झण्डा विवाद के बाद से फरार चल रहे दुर्गेश देवांगन और उसके साथी प्रहलाद साहू को कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को झंडा विवाद में शामिल दुर्गेश देवांगन और प्रहलाद साहू घटना के बाद से फरार चल रहे थे। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। आज दुर्गेश देवांगन और प्रहलाद साहू को शदाणी दरबार चौक से सेजबहार थाना अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।