खेल/Sportsदुर्ग भिलाई

शांति नगर दशहरा मैदान में कल से प्रारंभ होगा नव कुंडीय सत्चण्डी महायज्ञ श्रीमद भागवत कथा गरबा महोत्सव

भिलाई। शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में आयेाजित होने वाले इस कार्यक्रम में 6 को कलश यात्रा व शाम को दिलीप षडग़ी जी का कार्यक्रम होगा। 7 अक्टूबर से पंचम पूजन मंडप प्रवेश वेदी पूजन मद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। 8 अक्टूबर को अग्नि मंथन हवन प्रारंभ महाभारत कथा होगी। 9 अक्टूबर को सुखदेव जन्म परीक्षित जन्म की कथा का वाचन होगा। 10 अक्टूबर को सतीश चरित्र ध्रुव कथा नरसिंह अवतार का बखान किया जाएगा 11 अक्टूबर को समुद्र मंथन राम जन्म कथा व कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 12 अक्टूबर को कृष्ण की बाल लीला माखन चोरी विकास छप्पन भोग व गोवर्धन पूजा होगी 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र गोपी गीत उत्सव गोपी कथा रुक्मणी कृष्ण विवाह की कथा होगी 14 अक्टूबर को मथुरा गमन सुदामा चरित्र के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। इस दौरान सभी फूलों की होली भी खेली जाएगी अंत में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक मिमांशा मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के युवा साथी अभिषेक मिश्रा, सिद्धार्थ जायसवाल, नरेन्द्र नूरी, राजकुमार यादव, नवदीप सिंह, प्रीयाशु वर्मा, हरशीत दिवान, मनोज तिवारी, गुरमेल सिंह, कैलाश सिंह , सुमित, शिवम, आशीष सहित ट्रस्ट के अन्य युवा सदस्य है जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है। आयोजन समिति के युवा साथी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोरोना काल को देखते हुए सोशल डिस्टेंंस, दो गज की दूरी, मास्क वितरण के साथ सेनेटाईजर की भी व्यवस्था की गई है। आयोजित पत्रवार्ता में कथावाचक व राष्ट्रीय संत पंडित रामगोपाल जी महाराज, वृंद्धावन मथुरा ने बताया कि उक्त आयोजन सभी लोगों को धर्म से जोडऩे के लिए किया जा रहा है। संपूर्ण विश्व में कल्याण व शांति हो, जो पूरे देश भर में गरीबी की स्थिति बन रही है उसे रोकने के लिए नव कुंडीय सत्चण्डी महायज्ञ मद भागवत कथा गरबा महोत्सव 6 से 14 अक्टूबर तक दोपहर 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा। पंडित जी ने आगे कहा किव्यक्ति को जीवन में धन का नशा नही करना चाहिए उससे परिवार में बिखराव होता है। हर व्यक्ति को पैसा कमाना चाहिए। धन के नशे से दूर रहना चाहिए। हमे हमेशा प्रेम व भगवान के मंदिर व यज्ञ के परिक्रमा करनी चाहिए। और अपने मस्तिस्क पर हमेशा तिलक लगाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button