छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नेहरू आर्ट गैलरी में आज बापू-दर्शन प्रदर्शनी का आयोजन

भिलाई। सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस परिप्रेक्ष्य में भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी जी से जुड़ी अनमोल और ऐतिहासिक धरोहरों की एक दिवसीय प्रदर्शनी बापू-दर्शन का आयोजन किया गया हैै। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 02 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयंत्र के कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन राकेश इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। 02 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे से संध्या 6.30 बजे तक इस प्रदर्शनी का आयोजन नेहरू आर्ट गैलरी में किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित धरोहरों के संकलनकर्ता बीएसपी के एसएमएस-2 के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष दास तथा माइन्स कार्यालय के अशोक कुमार है। इन दोनों व्यक्तियों द्वारा महात्मा गांधी से जुड़े हुए दस्तावेज, गांधीजी के समाचार पत्र, उनके पत्राचार, डाक टिकट और अन्य बहुमूल्य दस्तावेजों की मूलप्रति का संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। यह संकलन वर्षों के मेहनत और परिश्रम के बाद एकत्र किया गया है। आम जनता के लिए यह सुनहरा अवसर होगा कि वे बापू के जीवन से जुड़े सामग्रियों का अवलोकन कर पाएंगे। इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा महात्मा गांधी बाबू के जीवन दर्शन पर किए गए कार्यों की एक प्रदर्शनी लगायी गई है। यह प्रदर्शनी सिर्फ एक दिन 2 अक्टूबर, 2021 को प्रात: 9 बजे से संध्या 6.30 बजे तक आयोजित है।

Related Articles

Back to top button