Uncategorized

*महिला स्वसहायता समूह गौठान से जुड़कर हो रही है आत्मनिर्भर*

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में बिहान योजना के तहत कुल बारह समूह कार्यरत है। इन समूहों में से गौठान में जुडें समूह मुख्य रूप से महिला विकास स्व-सहायता समूह संघर्ष महिला स्व-सहायता समूह, जय मां बंजारी स्व-सहायता समूह, जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह, और समृद्धि स्व-सहायता समूह जुडे है। महिला विकास स्व-सहायता समूह गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का कार्य कर रहा है। यह गौठान में ही अपना कार्य संपादित करता है। इस कार्य के अलावा यह समुह फिनाईल का भी निर्माण करता है। संघर्ष महिला स्व-सहायता समुह फेब्रिक वर्क का कार्य पूरी क्षमता के साथ कर रही है, जय मां बंजारी स्व-सहायता समुह गौठान के चारागाह में बाडी का विकास का कार्य कर रही है, और मां बमलेश्वरी स्व-सहायता समूह भेड पालन का कार्य कर रही है। गौठान से जुडा हुआ समृद्धि स्व-सहयता समुह हैण्डीक्राफट का काम कर रही है। ये सारे समूह परोक्ष रूप से गौठान से जुडे हुए हैं और मल्टी-एक्टिविटी सेण्टर के रूप में विकसित होने में अपना पूरा योगदान दे रही हैं। सांकरा गौठान में 1873 क्विंटल के लगभग गोबर क्रय किया गया। इसमें 560.10 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन हुआ, जिसमें से 455.50 क्विंटल वर्मी खाद बेची गई। वर्तमान में 104 क्विंटल के लगभग वर्मी खाद शेष हैं। इस गौठान से जुडे ये समूह अपने पैरो में खडे होने की दिशा में आगे बढ रहें है। उनके चेहरों में सफलता की आभा देखी जा सकती है। वे उत्साहित होकर कहती हैं कि वे भविष्य में और भी समूहो को जोडकर मुर्गी पालन, अगरबती निर्माण, मशरूम उत्पादान और पत्तल निर्माण जैसी गतिविधियों से जोडकर इस गौठान को एक अनुकारणीय आदर्श गौठान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ग्राम पंचायत सांकरा जनपद पंचायत बेरला से लगभग 07 कि.मी. दूर रायपुर रोड पर स्थित हैं। यहा छत्तीसगढ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत सांकरा मे निर्मित गौठान मुख्य मार्ग से लगा हुआ हैं। इस गौठान में एक आदर्श गौठान के लिये आवश्यक सभी विशेषताएं विद्यमान है। यहां के लगभग 235 पशु पालकों के 12929 पशु है। इस गौठान मे 48 वर्मी टांका में से 4 भरे हुये है। इस गौठान में लगभग डेढ़ एकड़ रकबे में नेपियर घास, एक एकड रकबे में पैराग्रास, 2 एकड मंे मक्का बीज लगाया गया है, जिसमें गौठान में चारों ओर हरियाली नजर आती है। इस गौठान में खुबसूरत बनाने के लिए दो एकड में 700 विभिन्न पोंधो का वृक्षारोपण किया गया है। मुख्य मार्ग से गुजरते हुए इस गौठान की हरियाली मन को मोह लेती है। इसे एक आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया गया हैं। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने इसे गोद लिया हैं, जिससे इसके समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके समग्र विकास हेतु एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इस कार्ययोजना के पूर्ण होने के पश्चात यह गौठान पूरे बेमेतरा जिले का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श गौठान सह मल्टी क्वालिटी सेंटर बन जायेगा।

Related Articles

Back to top button