29 सितम्बर क्या कहते है आपके सितारे

मेष: आज भाई से मतभेद हो सकता है।आप से काफी लोग प्रभावित होंगे। कारोबार बेहतर होगा। वाहन खरीदने का भी योग है।
वृष : बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
मिथुन : आज आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क : आज अपनी बातों को प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। बैंकिंग, मीडिया व टीचिंग जॉब में उन्नति होगी। धन लाभ की संभावना बन रही है।
सिंह : आज कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
कन्या : आज आपको धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। नौकरी में सफलता से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें।
तुला : आज जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। कामकाज में सुधार होने के योग हैं।धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी।
वृश्चिक : आज पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।
धनु : छात्रों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है।
मकर : आज माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी भी बहस या टकराव से बचें।
कुंभ : यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। किसी उम्मीद में आकर कोई जोखिम न लें। आज अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन : आज छात्र परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं।