Uncategorized

छ.ग.प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से भारती किरण शर्मा मनोनीत


छ.ग.प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक आज दिनांक 27/09/2021 को रायपुर में आयोजित की गयी। जिसमें संगठन के प्रदेशअध्यक्ष मनोनयन को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही साथ सम्मा. प्रदेशाध्यक्ष पं. योगेश तिवारी जी के समस्याओं व परिवारिक कारणों को दृष्टिगत रखते हुए, उनकी अनुमति व इस्तीफा के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चर्चा उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष हेतु श्रीमती भारती किरण शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, व सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सहमति से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती भारती किरण शर्मा जी को मनोनीत किया गया। साथ ही मनोनयन पश्चात प्रदेश पदाधिकारीयों के मुख्य प्रकोष्ठ को आज से भंग कर दिया गया।

संगठन के,प्रकोष्ठो में नारी शक्ति प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, विप्र प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ ,के प्रदेश, जिला, ब्लाक,नगर, ग्राम स्तर के सभी पदाधिकारी अपने कार्यकाल तक यथावत निष्ठापूर्वक पद की गरिमा अनुरूप अपना दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उक्त बैंठक में श्री योगेश तिवारी, श्रीमती भारती किरण शर्मा, निशा तिवारी, चित्रलेखा तिवारी, प्रीति शुक्ला, विभा तिवारी, सरिता तरुण शर्मा, रश्मि शर्मा, सुनीता मिश्रा, सीमा दीवान, राजकुमारी तिवारी, ममता शर्मा, नेहा शर्मा, संजय शुक्ला, पं.मेघराज तिवारी, आई.पी.शर्मा, प्रकाश दीवान,मोहित मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, आदित्य मिश्रा प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ उपस्थित थे।नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा। साथ ही मुख्य पदाधिकारियों को मनोनीत करने हेतु उनका सर्वाधिकार सुरक्षित रखा गया हैं,साथ ही सभी मनोनयन में पूर्व अध्यक्ष पं योगेश तिवारी जी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही संगठन संचालन में उनका मार्गदर्शन व सुझाव हम सभी के लिए सर्वोपरि रहेगा। नव प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा जी का पूर्व अध्यक्ष सहित सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया। साथ ही मिठाई से मुहँ मीठा कराया गया। सभी प्रदेश स्तरीय सदस्यों ने निष्ठापूर्वक संगठन की कार्यप्रणाली, दिशानिर्देश,व नियमों का पालन करते हुए पूर्व की भांति संगठन की गरिमा व सम्मान को बनाये रखते हुए समाज के लिए अपना समर्पण व आस्था व्यक्त की। योगेश तिवारी सहित सभी सदस्यों ने सम्मानित नवमनोनित अध्यक्ष को बधाई व शुभमंगलकामनाएँ प्रेषित की। समस्त प्रदेश, जिला ,ब्लाक ,नगर, शहर,ग्राम पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य छ.ग.प्रा.अ.ब्राह्मण समाज सविनय प्रदेशाध्यक्ष  भारती किरण शर्मा छ.ग.प्रा.अ.ब्राह्मण समाज छ.ग.

Related Articles

Back to top button