देश दुनिया

पाकिस्तान में 16% तक बढ़ी बेरोजगारी, चपरासी पद के लिए मिले 15 लाख आवेदन

इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) 16 फीसदी तक पहुंच गई है. प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) रोजगार (Jobs) के मुद्दे पर बुरी तरह से फेल हुए हैं. सरकारी योजनाएं पिट गई हैं. पड़ोसी मुल्क में बढ़ती बेरोजगारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकारी चपरासी (peon Post) के एक पद के लिए 15 लाख लोगों ने आवेदन किया है.हाईकोर्ट में एक चपरासी के पद के लिए कम से कम 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था. अधिकारियों ने कहा कि नौकरी के लिए आवेदन करने वालों में एमफिल डिग्री धारक भी शामिल रहे.

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स (पीआईडीई) ने सोमवार को आंकड़े जारी किए. इसके अनुसार पाकिस्तान में बेरोजगारी दर इस समय अपने उच्चतम स्तर पर है. ये इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार के 6.5 प्रतिशत के दावे के उलट 16 फीसदी है.

इस बीच पाकिस्तान की  श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार 2017-18 में पाकिस्तान की बेरोजगारी 5.8 फीसदी से बढ़कर 2018-19 में 6.9 फीसदी हो गई. सत्ता में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पहले वर्ष में पुरुषों और महिलाओं दोनों के मामले में बेरोजगारी में बढ़ोतरी देखी गई. पुरुष बेरोजगारी दर 5.1 फीसदी से बढ़कर 5.9 फीसदी और महिला बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी से बढ़कर 8.9 फीसदी हो गई.

 

 

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button