नालों व सिवरेज के गंदे पानी के लिए बनेगा ट्रीटमेंट प्लांन

जिला प्रशासन व निगम अधिकारियों ने किया आउटर वार्डो का निरीक्षण
दुर्ग ! शहर के नालों से बहने वाले गंदा पानी और सिवरेज से बहने वाले गंदे पानी का ट्रीटमेंट करने शासकीय भूमि में ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आज जिला प्रशासन के अधिकारी और निगम प्रशासन के अधिकारी ने आर.आई और पटवारियों के साथ नगर पालिक निगम दुर्ग आउटर के वार्डो की शासकीय भूमि का चयन किया गया ।
उल्लेखनीय है कि शासन ने नगरीय निकायों को नालों व सिवरेज के गंदे पानी का ट्रीटमेंट करने कार्य योजना बनाने निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत आयुक्त सुनील अग्रहरि के मार्गदर्शन में नगर निगम अधिकारियों ने आज जिला प्रशासन के एसडीएम के.एल. वर्मा, तथा उनके आर.आई पटवारी के साथ पुलगांव, उरला, सिकोला, करहीडीह ट्रांसपोर्ट नगर, पोटिया क्षेत्र के नालों का निरीक्षण किया गया। इन नालों के गंदा पानी का ट्रीटमेंट करने इन वार्ड क्षेत्रों की शासकीय भूमि का निरीक्षण कर चयन किया गया। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, उपअभियंता अंकुर अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे।