छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

दुर्ग और भिलाई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सृजनदेव भगवान विश्वकर्मा की जयंती: Srijandev Lord Vishwakarma’s birth anniversary celebrated reverently in Durg and Bhila

बीएसपी सहित औद्योगिक क्षेत्र में बिखरा उल्लास

भिलाई। सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती आज दुर्ग एवं भिलाई और इसके आस पास के इलाके में धूमधाम से मनाई गई। बीएसपी के साथ-साथ शहर के औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों के अलावा भिलाई नगर निगम, दुर्ग और रिसाली नगर निगम में पूरे उल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रेलवे क्षेत्र भिलाई-चरोदा सहित सभी नगर निगमों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी विभागों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। संयंत्र प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए इस बार भी बिना किसी तामझाम के पूजा अर्चना संपन्न कराने का निर्देश विभाग प्रमुखों को दे रखा था। पूजा के लिए पंडितों की व्यवस्था कर्मचारियों के बीच से ही इस बार भी की गई।  बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया। कर्मचारियों ने मशीनरी व कल-पूर्जों की साफ-सफाई कर आकर्षक सजावट की और भगवान विश्वकर्मा के प्रतीक के रूप में पूजा अर्चना के बाद भोग-भंडारा का आयोजन किया।

ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में प्रतिवर्षानुसार इस बर भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना कर हवन पूजन किया गया। कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू ने पूजा अर्चना कर वाहन चालकों व स्टाफ को मिठाई वितरित कर बधाई दी।
इसके अलावा जिले के चारों नगर निगम में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर उल्लास का माहौल बना रहा। दुर्ग, भिलाई, रिसाली व चरोदा निगम के वाहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात कर्मचारियों के लिए भोग भंडारा का आयोजन किया गया।
निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, विधायक,महापौर,आयुक्त और सभापति ने की

Related Articles

Back to top button