श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता में नवागढ़ ब्लॉक से दो प्रतिभागी आये प्रथम

श्रीराम काव्यपाठ नवागढ़ ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न हुआ
शील साहित्य परिषद जाँजगीर में
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में दो विजेता रहे, प्रमोद आदित्य जी और महेश राठौर “मलय” जी
दूसरे दूसरे स्थान पर रहे मूलचन्द साव बनारी वाले, तीसरे स्थान पर रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद पांडेय जी जांजगीर वाले।
जिले भर के सभी 9 विकासखंडों में यह प्रतियोगिता बारी बारी आयोजित हो रहीहै, सभी ब्लॉक के आयोजनों में स्थानीय जन प्रतिनिधि बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं आज के कार्यक्रम के मुख्यतिथि जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू रहे, कृष्ण कुमार पांडेय जी ने अध्यक्षता किये, विशिष्ट अतिथि डॉ बलदेव प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं संभागीय संयोजक राष्ट्रीय कवि संगम विजय राठौर जी, विवेक सिसोदिया सभापति न. पा. जांजगीर- नैला, रफीक सिद्धकी समाजसेवी विशिष्ट अतिथि होंगे।
निर्णायक की भूमिका में रहे वरिष्ठ साहित्यकार संतोष कश्यप जी, रामगोपाल राठौर जी, भैयालाल नागवंशी जी। संचालन दयानंद गोपाल ने किया। तथा आभार प्रदर्शन महेश राठौर ने किया।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष सुरेश पैगवार ने दिया, श्री पैगवार ने बताया की जिले के कवियों ,लोक कलाकारों, भजन गायकों, और उत्साही स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस पर
यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर का एक बेहतर मंच है जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बढ़ चढ़ कर कर रहे हैं इस प्रतियोगिता में भगवान श्री राम चंद्र की महिमा, उदारता, शक्ति, मर्यादा, शील, शौर्य, आदि गुणों से ओतप्रोत कविता का पठन, गायन कर रहे हैं। पहलीबार इस तरह का अनूठा आयोजन देश भर में भारी उत्साह के साथ हो रहा है।
प्रतियोगिता में श्रीराम राष्ट्रीय काव्यकोश से ज्यादातर प्रतिभागी चयन कर के प्रस्तुति दे रहे हैं, देश भर में काव्यकोश में सुरेश पैगवार द्वारा भगवान राम पर रचित गीत को सबसे ज्यादा पसँद किया जा रहा है ज्यादातर प्रतिभागी इसी का पाठ कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक भर से स्कूल स्तर से चयनित प्रतिभागियों को संकुल स्तर में बुलाया गया वहाँ से चयनित प्रतिभागियों को ही ब्लॉक स्तर में बुलाया गया।
जांजगीर जिले के पदाधिकारियों में जिला संयोजक अँकित राठौर, सचिव रमेश सिंघानिया, नवागढ़ ब्लॉक संयोजक उमेश यादव अध्यक्ष प्रयास युवा मँच सेमरा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम काव्यपाठ पुनीता दरियाना ने यह सफल आयोजन का दायित्व निभाया।
शील साहित्य परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई एवं प्रयास युवा मँच सेमरा के सदस्यगण इस प्रतियोगिता को करने में अपना महति योगदान दिया।