छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 13 से 20 सितंबर तक:National Deworming Day organized from 13 to 20 September

दुर्ग। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के साथ ही दुर्ग जिले में भी 13 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवधि में 1-19 वर्ष के सभी बच्चे और किशोर किशोरियों को एल्बेन्डाजॉल गोली दी जाएगी। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम. द्वारा बच्चों किशोरों को अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एल्बेन्डाजॉल की गोलियां वितरित की जाएगी। जिले में 1-19 वर्ष की 6 लाख 62 हजार 315 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर 1-2 साल उम्र के बच्चों को एल्बेन्डाजॉल गोली की आधी खुराक खिलाई जाएगी। 2-3 साल के बच्चों को 1 पूरी गोली खिलाई जाएगी। 3-19 साल उम्र के लोगों को एक पूरी गोली दी जाएगी।गोलियां खिलाने का तरीका-1-3 साल के बच्चों को गोलियां खिलाने के लिए गोली को पूरी तरह से चूरा कर पानी के साथ मिलाकर खिलाना होगा। 3-19 साल के बच्चों को हमेसा दवाई चबाकर खानी चाहिए। बिना चूरा या बिना चबाकर खाई गई एल्बेन्डाजॉल का प्रभाव कम होने की संभावना हो सकती है।

Related Articles

Back to top button