Uncategorized

*बेरला मंडल से द्रौपदी साहू एवं भींभौरी मंडल से संध्या नायक की अध्यक्षता में बेरला थाना एवं कंडरका चौकी में संपन्न हुआ रक्षासूत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम*

*बेरला/कंडरका*:- सम्पूर्ण भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है किन्तु यह त्यौहार सम्पूर्ण रूप से तभी सम्भव हो पा रहा है ज़ब हम सबकी सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मी अपना घर परिवार त्यागकर सकुशल रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं किन्तु रक्षाबंधन के इस पावन पर्व के अवसर पर सुरक्षाकर्मी भाइयों की कलाई सुनी न रहे इसलिए बेरला एवं भींभौरी मंडल भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा रक्षा सूत्र एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम बीते शनिवार को संपन्न किया गया | जिसमें बेमेतरा जिला एसडीओपी श्री तेजराम पटेल जी भी मौजूद रहे साथ ही बेरला थाना से टीआई पुष्पेन्द्रभट्टर, नोहर यादव, पंकज देशमुख शामिल रहे | वही उक्त कार्यक्रम कंडरका चौकी में भी सम्पन्न किया गया जिसमें एसआई श्री आनंद कोमरा एवं दुष्यंत ठाकुर आदि मौजूद रहे | भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सभी पुलिस अधिकारीयों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन कार्यक्रम के साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी बीते शनिवार को सम्पन्न किया गया | उक्त कार्यक्रम बेरला थाना अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा बेरला मंडल अध्यक्ष द्रौपदी साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें उपाध्यक्ष प्रतिमा राजपूत, कोषाध्यक्ष कविता जैन, बेमेतरा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनीहा, बेरला पार्षद रेवती साहू उपस्थित रहे | उक्त कार्यक्रम कंडरका चौकी क्षेत्र अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा भींभौरी मंडल अध्यक्ष संध्या नायक की अध्यक्षता में भी संपन्न हुआ जिसमें उपाध्यक्ष करुणा साहू, महामंत्री कल्याणी साहू, मंत्री पूर्णिमा साहू, ललिता देवांगन, जिला पंचायत सदस्य भुनेशवरी पोषण वर्मा आदि मौजूद रहे |

Related Articles

Back to top button