खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

डीन वेटनरी कॉलेज डॉ.एस.के.तिवारी प्।थ्ब् के अध्यक्ष मनोनीत , Dean Veterinary College Dr. S.K.Tiwari Nominated President of Ptb

दुर्ग  दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि हेतु पशुओं में अनुसंधान कार्य संचालित हो रहा है। महाविद्यालय में पशुविज्ञान विषय पर किये जाने वाले प्रयोगों के नियंत्रण और पर्यवेक्षण के उद्देश्य के लिए कमिटी फॉर परपज ऑफ सुपरविजन एवं एक्सपेरीमेंट ऑन एनिमल (सी.पी.सी.एस.ई.ए.) के तहत पंजीकृत है, जो पशुपालन और डेयरी विभाग (डी.ए.एच.डी.) मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ;डवथ्।भ्-क्द्ध के तहत एक वैद्यानिक निकाय के रूप में कार्यरत है। महाविद्यालय में सी.पी.सी.एस.ई.ए. द्वारा नामित संस्थागत समिति इंस्टीटूशनल एनिमल एथिक्स कमिटी आई.ए.ई.सी. है, जो सी.पी.सी.एस.ई.ए. के दिशानिर्देशो के अनुसार लघु प्राणियों पर प्रयोगों से जुड़े अनुसंधान एवं परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी देने का अधिकार रखती हैं। आई.ए.ई.सी. महाविद्यालय में 2001 से संचालित है और हर पांच साल में पंजीयन का नवीनीकरण किया जाता है। समिति शोध अध्ययनों की नैतिकता की स्वतंत्र, सक्षम और समय पर समीक्षा कर अनुसंधान को प्रदान कर रहा है साथ ही नियमित रूप से चल रहे शोध अध्ययनों की निगरानी करता है। समिति में सी.पी.सी.एस.ई.ए. के मुख्य नामांकित व्यक्ति, लिंक नामांकित व्यक्ति, सामाजिक रूप से जागरूक नामांकित व्यक्ति, बाहरी संस्थान के वैज्ञानिक, जैविक अनुशासन के वैज्ञानिक और पशुचिकित्सक शामिल है।
कार्यवाहक कुलपति डॉ.एस.पी.इंगोले के सक्रिय प्रेरणा और मार्गदर्शन में तीसरी आई.ए.ई.सी. की बैठक 17 अगस्त 2021 को महाविद्यालय में ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की गई थी। अन्य संस्थान के सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक की कार्यवाही में आई.ए.ई.सी. के अध्यक्ष के रूप में डॉ.एस.के.तिवारी अधिष्ठाता की अनुशंसा की गई। जिसको सी.पी.सी.एस.ई.ए. द्वारा अनुमोदित किया जावेगा और वे आई.ए.ई.सी. के अध्यक्ष के रूप में  5 साल के कार्यकाल के लिए काम करेंगे। डॉ.चंचलदीप कौर, प्राध्यापक एवं प्राचार्य, रायपुर ने मुख्य सी.पी.सी.एस.ई.ए. नामित सदस्य के रूप में परियोजनाओं की समीक्षा की और अनुसंधान योग्य प्रस्तावों को मंजूरी दी। महाराष्ट्र से डॉ. एजाजुद्दीन अंसारी (लिंक नॉमिनी), महाराष्ट्र से डॉ. कार्तिक नखाटे (सामाजिक रूप से जागरूक नॉमिनी) और रायपुर के डॉ.शेखर वर्मा (बाहरी संस्थान के वैज्ञानिक) ने भी सक्रिय रूप से परियोजना प्रस्तावों में सुधार के सुझाव दिए। डॉ.एस.डी.हिरपुरकर, सदस्य सचिव ने बैठक बुलाई और सभी एजेड़ा मदों पर चर्चा की। इस संस्थान के अन्य सदस्य जिनमें डॉ.आर.सी.घोष एवं नितिन गाड़े (अन्य जैविक विषय) वैज्ञानिक थे, ने भी बैठक में भाग लिया। पशुचिकित्सक के रूप में सदस्य डॉ.निधि रावत ने सफल संगठन एवं सहयोग के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया

Related Articles

Back to top button